September 10, 2026
News

सर्पदंश से किशोरी की मौत

कोरबा 13 अगस्त। बांगो थानांतर्गत ग्राम पंचायत लेपरा के आश्रित मोहल्ला दुलियाकछार निवासी 14 वर्षीय किशोरी को आज तडक़े 3.30 बजे के लगभग जमीन पर सोते वक्त तेलिया करैत सर्प ने डंस लिया।

जानकारी के अनुसार कुमारी ममता धनुहार उम्र 14 पिता हसत राम धनुहार गत रात्रि जमीन पर सोई हुई थी। तडक़े 3.30 बजे के लगभग उसे तेलिया करैत सर्प ने डंस लिया। इसकी जानकारी उसने अपने मां एवं पिता को दी। किशोरी की जहरीले सर्प के डंसने से हालत बिगडऩे पर उसे पोड़ी उपरोड़ा सीएचसी उपचार के लिए लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता के सूचना पर बांगो पुलिस ने मर्ग क्रमांक 67/23 कायम कर शव को पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया।