September 10, 2026
News

परसा कोल ब्लॉक को रद्द नहीं किया, तो होगा तीव्र आंदोलन

कोरबा 19 मई। सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के द्वारा परसाखोल ब्लॉक जिला सरगुजा सूरजपुर कोरबा के आवंटन के विरोध में राज्यपाल और मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया। कहा गया है कि इसका आवंटन रद्द नहीं करने पर 20 मई से सरगुजा बंद करने के साथ रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के पदाधिकारी सेवक राम मरावी निर्मल सिंह, रमेश कुमार, सुभाष चंद्र, केआर राज, देव सिंह, श्याम मरावी कुंदन सिंह जगत, शुभम मंडावी, बीएस धुर्वे, डीआर दुर्वे, भानु प्रताप, प्रवीण पालिया और अन्य लोग उपस्थित रहे।