कुसमुंडा में विजिलेंस सेमिनार आयोजित

कोरबा, 30 अक्टूबर। एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के ऊर्जा क्लब में गुरुवार को विजिलेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें कुसमुंडा परियोजना में कार्यरत विभिन्न ठेकेदारों को आमंत्रित किया गया।
सेमिनार के दौरान उत्पादन क्षेत्र में संचालित ठेका कार्यों, कार्य निष्पादन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं तथा उनके समाधान को लेकर अधिकारियों और ठेकेदारों के बीच विस्तृत चर्चा हुई.सेमिनार का उद्देश्य ठेकेदारों को कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखने के लिए मंच उपलब्ध कराना तथा उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक पहल करना था। बैठक में अधिकारियों ने ठेकेदारों से उनके कार्यों की प्रगति और कार्य निष्पादन के दौरान आने वाली कठिनाइयों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान ठेकेदारों ने भी अपनी समस्याएं रखीं और उनके समाधान के लिए प्रबंधन से आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।
