ट्रेलर की चपेट में आने से डलीवरी बॉय घायल

जिले के राताखार स्थित जोड़ा पुल के पास सडक हादसे में 21 वर्षीय डिलीवरी बॉय करण क्षत्रिय घायल हो गया। बताया जा रहा है कि काम से लौटते समय एक ट्रेलर उनके पैर पर चढ़ गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक घायल युवक को मौके पर छोडकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, करण क्षत्रिय पिता प्रकाश फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता हैं। काम से लौटते समय राताखार जोड़ा पुल के पास वह सडक दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में उनका पैर ट्रेलर की चपेट में आ गया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक ने रुकने के बजाय मौके से भागने का रास्ता चुना। हैरत की बात ये है कि टायर के नीचे युवक का पैर दबा हुआ था और चालक भाग गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक अन्य चालक ने अपना वाहन रोककर घायल युवक की मदद की। उसकी तत्परता से घायल को बचाने के लिए सहायता मिल सकी। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल करण क्षत्रिय को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Spread the word