होटल रिलेक्स इन के संचालक और वरिष्ठ पत्रकार सुभाष अग्रवाल के भाई सतीश अग्रवाल का निधन

कोरबा, 27 अक्टूबर। प्रेस क्लब के सदस्य एवं दैनिक तरूण छत्तीसगढ़ के संपादक श्री सुभाष अग्रवाल के अनुज भ्राता (छोटे भाई) शहर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं होटल रिलैक्स इन के संचालक सतीश अग्रवाल पिता स्वर्गीय ओमप्रकाश अग्रवाल का सोमवार दिनांक 26 अक्टूबर 2026 की देर शाम 7.30 बजे निधन हो गया।

वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर कोरबा प्रेस क्लब परिवार ने शोक व्यक्त किया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में परम शांति प्रदान करे एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दे।

Spread the word