बंगाल में मुर्शिदाबाद के मदरसे में दो छात्रों का यौन उत्पीडऩ संचालक दंपती गिरफ्तार, इमारत बंद की मांग उठी

कोलकाता, 09 अक्टूबर । बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में स्थित एक अवैध मदरसे में दो नाबालिग छात्रों के यौन उत्पीडऩ का मामला सामने आया है। आरोप मदरसे में पढऩे वाले पांच नाबालिग छात्रों पर लगा है।पुलिस ने आरोपित छात्रों को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है, जिसमें उक्त मदरसे के संचालक के दो बेटे भी शामिल हैं। घटना की जानकारी होने पर भी कोई कदम नहीं उठाने के आरोप में संचालक और उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सागरपाड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाले 10 वर्षीय छात्र ने लगभग एक महीने पहले मदरसे में दाखिला लिया था। आरोप है कि वहां संचालक दंपती के दो बेटों समेत पांच छात्रों ने उसके साथ कई दिनों तक यौन उत्पीडऩ किया।
पीडि़त छात्र को घटना के बारे में किसी को बताने पर डराने-धमकाने और पीटने का आरोप है।हाल में छात्र ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। इसके बाद छात्र की मां एक स्वयंसेवी संस्था की कार्यकर्ता को लेकर मंगलवार को मदरसा पहुंचीं और संचालक को घटना की जानकारी दी। वहां उनके साथ दुव्र्यवहार किया गया।
इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच शुरू की तो एक अन्य नाबालिग छात्र के साथ भी लंबे समय से इसी तरह के यौन उत्पीडऩ का आरोप सामने आया। मामला सामने आने के बाद उक्त मदरसे को बंद करने की मांग उठी है।
