सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चौलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कोरबा, 03 अक्टूबर। भारत सरकार द्वारा सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जागरूकता सत्र अंतर्गत सेवा फर्स्ट इनोवेशन चौलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम मिनीमाता कन्या महाविद्यालय कोरबा में आयोजित किया गया। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चौलेंज हेतु आवेदन की प्रक्रिया एवं पंजीयन के साथ-साथ सेवा संकल्प अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी उद्योग विभाग, कोरबा के अधिकारियों के द्वारा दिया गया।

उक्त सेवा संकल्प अभियान जागरूकता कार्यक्रम में मिनीमाता कन्या महाविद्यालय कोरबा के 150 छात्राएं एवं शिक्षकगणों की सहभागिता रही।

Spread the word