चोढ़ा बूथ में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

कोरबा 26 सितंबर। भाजपा मंडल हरदीबाजार के अंतर्गत चोढ़ा बूथ में एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी और महान संगठनकर्ता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा कोरबा जिला मंत्री अजय कुमार दुबे ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को केंद्र में रखते हुए अंत्योदय का विचार दिया। उनके विचार आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कार्तिक राम सरुते, भाजपा मंडल हरदीबाजार महामंत्री नवरतन राजपूत एवं अमरनाथ कौशिक, मंडल मंत्री चंदर मरकाम, भाजपा महिला मोर्चा हरदीबाजार महामंत्री रुखमणी मरकाम तथा चोढ़ा बूथ अध्यक्ष नंदकुमार केंवट सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम श्रद्धा, राष्ट्रभाव और संगठनात्मक उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
