सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्र कोहड़िया चारापारा में 25 को

कोरबा, 24 सितंबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी से विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमुख रूप से सुपोषण चौपाल, न्यौता भोज, मातृ संवाद तथा मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी।

इसी क्रम में 25 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजे से आंगनबाड़ी केंद्र, कोहड़िया चारपारा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Spread the word