सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम – उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी से सफल बनाने दिए निर्देश
अभियान के शेष कार्यक्रमों की समयबद्ध तैयारी और बेहतर समन्वय हेतु किया निर्देशित
सेवा संकल्प अभियान’ की समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने दिए आवश्यक निर्देश

कोरबा, 22 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की।

बैठक में उन्होंने अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित गतिविधियों की रूपरेखा, तिथि और आयोजन स्थलों को अंतिम रूप देते हुए सभी कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक माह तक चलने वाले इस अभियान को सार्थक, प्रभावी और जनोन्मुखी स्वरूप देने के लिए शासन, प्रशासन तथा आमजन के समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों का सुचारु एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर  वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री लखन लाल देवांगन, विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह, श्री गोपाल मोदी, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी,  सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, डीएफएओ कटघोरा श्री जितेंद्र उपाध्याय, निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, ओएसडी श्री तरुण कुमार किरण, एडीएम श्री देवेंद्र पटेल अन्य विभागीय अधिकारी, विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितम्बर को आयोजित ‘आशीर्वाद के दिया’ कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर घर-घर दीप प्रज्ज्वलित कर जनभागीदारी का जो उत्साह देखने को मिला, वह अभियान की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने चित्रकला और भाषण के माध्यम से देश के प्रति अपने विचार और कल्पनाओं को अभिव्यक्त किया। उन्होंने आगामी गतिविधियों में भी इसी उत्साह और सहभागिता को बनाए रखते हुए सभी कार्यक्रमों को उत्सव के रूप में आयोजित करने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शेष कार्यक्रमों के लिए तिथिवार कार्ययोजना तैयार करने, कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित करने तथा आयोजन स्थलों का चिन्हांकन समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रमों की तिथि, स्वरूप एवं आयोजन स्थल की पूर्व जानकारी उपलब्ध कराने तथा निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार सभी गतिविधियों का समय पर आयोजन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए अभियान की गतिविधियों को सफल बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक आयोजन में उत्साहपूर्ण वातावरण निर्मित हो और आमजन को सक्रिय रूप से जोड़ने के लिए उन्हें प्रेरित किया जाए। अभियान के तहत गांवों और शहरों में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देते हुए नदी-घाटों की साफ-सफाई, वृहद स्तर पर पौधरोपण, रक्तदान, अंगदान सहित विभिन्न जनसेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाए। इन कार्यक्रमों में अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उन्हें सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और मानवता के प्रति संकल्प दिलाया जाए।

श्री साव ने कहा कि अभियानके दौरान केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को ‘सेवा की कहानी’ के रूप में संकलित कर आमजन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं से लोगों के जीवन में आए वास्तविक परिवर्तन की प्रेरक कहानियां अभियान को और अधिक प्रभावी बनाएंगी।

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों को आमजन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी मिले और वे उनके लाभ से जुड़ सकें, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी गांवों और शहरों तक पहुंचाने के लिए मुनादी, बैनर, पोस्टर एवं अन्य प्रचार माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान की प्रत्येक गतिविधि में जनसेवा एवं जनभागीदारी की भावना को सशक्त बनाने तथा अधिकाधिक लोगों को इससे जोड़कर अभियान को सफल एवं सार्थक बनाने निर्देशित किया।

’कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने अभियान की गतिविधियों में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने किया निर्देशित’

बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत निर्धारित तिथियों के अनुरूप सभी कार्यक्रमों का समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान की गतिविधियों को जिला मुख्यालय से लेकर सभी नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाते हुए अधिकाधिक लोगों को इससे जोड़ा जाए तथा प्रत्येक कार्यक्रम में जनसहभागिता को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, स्व-सहायता समूहों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों सहित समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अभियान को जनसेवा की भावना के साथ प्रभावी एवं सफल स्वरूप प्रदान किया जा सके।

कलेक्टर ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की आगामी गतिविधियों की दी जानकारी
तिथिवार कार्ययोजना, विभागीय जिम्मेदारियों और जनभागीदारी की तैयारियों से कराया अवगत

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने बैठक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिले में आयोजित होने वाली आगामी गतिविधियों की तिथिवार कार्ययोजना एवं तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर बैठकें आयोजित कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है। अभियान के सुचारु संचालन के लिए विभागवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं तथा प्रशासनिक अधिकारियों को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही सभी विकासखंडों में जनजागरूकता के लिए प्रचार रथ भी रवाना किया गया है।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जिले में साढ़े पांच लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में जिले के कुल 2034 शासकीय एवं निजी विद्यालयों के एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने विकसित भारत की कल्पनाओं को रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से व्यक्त किया। आगामी दिनों में  ब्लॉक व  जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा एवं ब्लाक व जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के तहत निर्धारित तिथियों को जिले के चिन्हाकिंत 15 विद्यालयों में नुक्कड़ नाटक एवं जनजागरूकता गतिविधियां होंगी।’ ‘ ’आंगन मिलन सेवा’ 25 सितंबर से विभिन्न दिनों तक’आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित होगी, जिसमें माताओं एवं बच्चों की सहभागिता के साथ पोषण, टीकाकरण एवं महिला-बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। ’इस दौरान ‘हर घर मुनगा’ के तहत पालकों को पौधे वितरित किए जाएंगे।’

कलेक्टर ने बताया कि ‘सेवा की कहानी’ के माध्यम से योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानी आमजन तक पहुंचाई जा रही है।  ’‘सेवा ज्योति यात्रा’ सहित विभिन्न जनभागीदारी यात्राओं के माध्यम से विकसित भारत-2047 के संकल्प को मजबूत किया जाएगा।’ जल  सेवा संकल्प के तहत जुले में  हसदेव, लीलागर सहित अन्य नदियों के किनारे  पौधरोपण 1 लाख से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित है।’

’सेवा मेरा योगदान’ के तहत  नदी-घाटों की स्वच्छता सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों में नागरिकों की सहभागिता कराई जाएगी। ’सर्वमंगला घाट पर जनप्रतिनिधियों के सहयोग से स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।’वनवासी कल्याण आश्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।  ’25 सितम्बर को दिव्यांग शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय में निर्धारित है।’ स्थानीय उत्पाद का मेला के तहत ’जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।’

उन्होंने बताया कि ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत विकासखंड एवं नगरीय निकाय स्तर पर शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़ा जाएगा तथा राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इसके साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा, जल जन सेवा संकल्प, रंगोली राष्ट्र/भारत मंडल, राष्ट्रीय इनोवेशन चौलेंज और जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट जैसी गतिविधियां भी आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से अभियान को जनभागीदारी और सेवा भावना से जोड़ते हुए जिले में व्यापक स्वरूप दिया जा रहा है। ’उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अभियान को जनप्रतिनिधियों एवं आमजनो की सहभागिता से सफल बनाने का कार्य किया जा रहा है एवं सभी गतिविधियों को शासन की अपेक्षा अनुरूप क्रियान्वित किया जाएगा।’

Spread the word