जिला स्तरीय रोजगार मेला 23 को

कोरबा 21 सितंबर 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के द्वारा 23 सितंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें नियोजकों – एच.एस.कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स, निहारिका, कोरबा, द रॉयल हंटर, बाल्को, कोरबा, संजय इंडस्ट्रीज, रजगामार, कोरबा, ए.सी.एम.ई. एजुकेशन सॉल्यूशन, प्राईवेट लिमिटेड, आईसेक्ट, कोसाबाड़ी, कोरबा, जिफ्सा, टी.पी.नगर, कोरबा, श्रमिन, टैंलेंट प्राईवेट लिमिटेड, रैंड स्टील प्राईवेट लिमिटेड, चेन्नई द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है – साईट इंजीनियर, सेल्स एक्जक्यूटिव, आई.टी.ऑफिसर, सिविल इंजीनियर, ऑटोकैड डिजाइनर, ऑटोकैड सॉफ्टवेयर, असिस्टेंट एकाउंटेंट, एच.आर. एक्जक्यूटिव, सिक्योरिटी गार्ड, ड्राईवर, वेल्डर, मशीन ऑपरेटर, फिटर, हेल्पर, मोबालाईजर, कार्डिनेटर एक्जक्यूटिव असिस्टेंट, सोसाइटी कॉर्डिनेटर, रिसेप्सनिष्ट, असेम्बली ऑपरेटर, एडमिशन काउंसलर, ट्रेनी, पैकेजिंग स्टॉफ, एक्सपेंषन मैनेजर, फायर एंड सेफ्टी ट्रेनर, मैनेजर, ह्यूमन रिसोर्स, आई.टी. इंचार्ज, प्रोफेसर (कम्प्यूटर साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स, मैथमेटिक्स, कैमेस्ट्री, बॉटनी), एकाउंटेंट, ऑफिस बॉय, लैब टेक्निशियन, इलेक्ट्रानिक मीटर टेक्निशयन हेतु कुल पद – 241, योग्यता – 8वी, 10वीं, 12वी, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीई, बीटेक, एम.बी.ए., डिप्लोमा आर्किटेक, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, आई.टी.आई.(।दल), आयुसीमा- 18-45 वर्ष तक एवं वेतनमान रूपये – 10,000 से 50,000 तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है। रोजगार मेला में महिला अभ्यर्थियां भी सम्मिलित हो सकती हैं।
रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in/ Chhattisgar Rojgar App में आवेदक/आवेदिकाओं का रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है। साथ ही रोजगार मेला हेतु इच्छुक रिक्त पदों में ऑनलाईन अप्लाई किया जाना आवश्यक है। जिन आवेदकों ने रोजगार पंजीयन नहीं किया है वे वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in में अपना रोजगार पंजीयन करवा सकते हैं। रोजगार मेला में सम्मिलित होने हेतु अपना समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साईज फोटो रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के दूरभाष नंबर 07759-222069 में संपर्क कर सकते हैं एवं रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम गु्रप- https://shorturl.at/an8XJ से जुड़ सकते हैं।
