पहाड़ से 15 दिन बाद नीचे उतरे हाथी, लबेद में फसलो को किया मटियामेट

कोरबा 19 सितंबर। जिले के कोरबा वन मंडल अतंगर्त करतला वन परिक्षेत्र के चिकिनीपाली पहाड़ पर पिछले 15 दिनों से डेरा जमाए हाथियों का दल बीती रात पहाड़ से नीचे उतर गया। और लबेद गांव के खेतो में पहुंच वहां लगे धान फसल को रौंदने के साथ मटियमेट कर दिया।

हाथियों का उत्पात खेत में कई घंटे चला इस दौरान 5 ग्रामीणों की धान फसल को रौंदने के साथ मटियामेट कर दिया। हाथियों का दल यहां उत्पात मचाने के बाद आगे का रूख किया और जंगल के रास्ते चिताखोल पहुंचकर वहां स्थित डेम के आसपास मंडराने लगा। हाथियों की निगरानी वन विभाग द्वारा की जा रही है। हाथियों की मौजूदगी वाले चीताखोल व आसपास के गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सर्तक भी किया जा रहा है।

ज्ञात रहे एक दर्जन से अधिक हाथियों के पहाड़ पर ही बनें रहने से ग्रामीणों व वन अमले को राहत महसूस हो रही थी। लेकिन अब नीचे उतर कर उत्पात मचाने से वन विभाग एवं ग्रामीणों की चिंता एवं परेशानी बढ़ गई र्है। उधर कटघोरा वन मंडल मे भी बड़ी संख्या में हाथियों के सक्रिय होने से ग्रामीणों को खतरा बना है। यहां के पसान,जटगा,केन्दई और एमता नगर में हाथियों का दल विचरण कर रहा है।

Spread the word