हसदेव ताप विद्युत संयंत्र में बड़े ही उत्साह से की गई भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

कोरबा 17 सितंबर 2026- भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम में कार्यपालक निदेशक श्री एचके. सिंह द्वारा सृजन, शिल्प और निर्माण के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।कार्यपालक निदेशक द्वारा विद्युत कंपनी की निरंतर प्रगति की कामना के साथ अधिकारियों-कर्मचारियों एवं श्रमिकों को भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता पीके. जोशी, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके. गुप्ता, आरके पांडे, एके. शाह, एसके. नायर, एससी. पाठक, परियोजना प्रबंधक एसके. पंड्या और वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके कुरनाल उपस्थित रहे।

विद्युत संयंत्र के वृत्त कार्यालय-अतिरिक्त मुख्य अभियंता (संचालन व संधारण) एक एवं दो, विभागीय अस्पताल, कोयला हस्तांतरण संयंत्र-बाह्य क्षेत्र, भंडारगृह कार्यालय, प्रशासनिक भवन एवं एमआईएस-आईटी कार्यालय समेत अन्य वृत्त कार्यालयों में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही विभिन्न परिसरों में प्रसाद वितरण एवं भोग-भंडारा का आयोजन किया गया।
