हिंदी दिवसः भाषायी जड़ों के साथ मजबूती से जुड़े रहना होगा विद्यार्थियों कोः डॉ. डेजी कुजूर

कोरबा 17 सितंबर। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, कोरबा में हिंदी दिवस गरिमा के साथ मनाया गया। महाविद्यालय के हिंदी विभाग ने विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एल. एन. कंवर ने की। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिंदी भाषारू चुनौतियां एवं समाधान’ विषय पर डॉ. एल.एन. कंवर ने अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी माध्यम के शैक्षणिक परिवेश में भी मातृभाषा और राजभाषा हिंदी का महत्व अक्षुण्ण है। विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति गौरव और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता डॉ. डेजी कुजूर सहायक प्राध्यापक, हिंदी ने विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बदलते वैश्वीकरण के दौर में हिंदी के समक्ष आ रही व्यावहारिक और तकनीकी चुनौतियों को रेखांकित किया तथा समाधान प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को अपनी भाषाई जड़ों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। संचालन महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान के अतिथि व्याख्याता मधुसूदन मुकुल ने किया। इस अवसर पर दिव्या पटेल सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी, पूजा सिंह सहायक प्राध्यापक, रसायन , अतिथि व्याख्याता नुपीता सेन यादव, शैलेश माहेश्वरी, मानस सिंह सकरवार, पूनम साहू, सुदीप्ता कुंडू आशिया खान एवं अतिथि ग्रंथपाल राजेश साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संगोष्ठी को सफल बनाया।
