सात सूत्रीय मांग को लेकर नकटीखार के ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

कोरबा 09 सितंबर। अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर नकटीखार के लोगों ने रिंग रोड पर चक्काजाम कर दिया, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। बाद में पुलिस को पता चलने पर उसके अधिकारी मौके पर पहुंचे और चक्काजाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर वाहनों को आने-जाने देने के लिए मनाया, जिस पर वे मान गए और कुछ देर बाद वाहनों को आने-जाने दिया। मगर अपना प्रदर्शन जारी रखा।

ग्रामीणों की मांग है कि उनके पंचायत में मौजूद सडकों को बनाया जाए। पुल-पुलिया और सीसी रोड आदि का निर्माण कार्य कराया जाए। सूत्रों के अनुसार आज सुबह बड़ी संख्या में लोग बाजार चौक पर पहुंचे और सडक पर बैठकर चक्काजाम आंदोलन शुरू कर दिया।

Spread the word