कोरबा विशेष-संक्षिप्त समाचार

कर्मचारी गैस भण्डार सहकारी समिति मानिकपुर के मतदाता सूची जारी
दावा- आपत्ति 01 सितंबर तक आमंत्रित
कोरबा 27 अगस्त 2026/ मानिकपुर कर्मचारी गैस भण्डार सहकारी समिति मर्यादित मानिकपुर विकासखण्ड कोरबा पंजीयन क्रमांक 3526 के संचालन मंडल के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची 24 अगस्त को जारी कर दिया गया है। मतदाता सूची सोसायटी कार्यालय मानिकपुर, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं कोरबा, विकासखंड कार्यालय कोरबा, वित्तदायी बैंक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा कोरबा के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। मतदाता सूची के सम्बंध में सदस्यों से दावा-आपŸिा 01 सितंबर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री भूपेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय मानिकपुर में प्रबंधक श्री मनोज कुमार अथवा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं कोरबा में 01 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 02 सितंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
…………..
आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती हेतु अनंतिम योग्यता सूची जारी
दावा आपत्ति 07 सितंबर तक आमंत्रित
कोरबा 27 अगस्त 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना पाली अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र स्कूलपारा, बजरंग चौक, षिवपुर में आंगनबाड़़ी सहायिका भर्ती हेतु ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था।
परियोजना अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राप्त आवेदनों पर मूल्यांकन समिति द्वारा प्राविधिक मूल्यांकन के परीक्षण पष्चात 25 अगस्त को अनंतिम योग्यता सूची जारी किया गया है। जिसके संबंध में तथ्यपरक दावा आपत्ति केवल ऑनलाईन के माध्यम ई-भर्ती पोर्टल https://aww-e-bharti.in में 07 सितंबर 2026 तक आमंत्रित की गई है। समयावधि के उपरांत किसी भी प्रकार का दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जायेगा। ई-भर्ती पोर्टल के अतिरिक्त अन्य किसी कार्यालय में प्रस्तुत की जाने वाली दावा आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
………………
मीडियेशन फॉर दि नेशन 3.0 -मध्यस्थता के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण
कोरबा 27 अगस्त 2026/ मीडियेशन एण्ड कॉसीलियेशन प्रोजेक्ट कमेटी, उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 01 अगस्त, 2026 से दिसम्बर 2026 तक की अवधि में सम्पूर्ण भारतवर्ष में ‘‘मीडियेशन फॉर दि नेशन 3.0‘‘ का आयोजन किया गया है। मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार मीडियेशन फॉर दि नेशन 3.0 के सफल एवं सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु जिला न्यायालय कोरबा व व्यवहार न्यायालय कोरबा, कटघोरा, पाली, करतला में राजीनामा योग्य सभी प्रकार के लंबित मामले एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में पक्षकारों की उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतु न्यायालयों द्वारा सूचना पत्र जारी किया जा रहा है तथा समस्त आमजन से अपील की गई है कि न्यायालय में लंबित प्रकरणों को मध्यस्थता के माध्यम से निराकृत किये जाने हेतु संबंधित न्यायालय या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा या तालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा, पाली, करतला में 07759228939, 07815250833, 07759299134 पर संपर्क कर सकते हैं।
……………….
मध्यस्थता के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों का करें निराकरण
कोरबा 27 अगस्त 2026/ मीडियेशन एण्ड कॉसीलियेशन प्रोजेक्ट कमेटी, उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार दिनांक 01 अगस्त, 2026 से दिसम्बर 2026 तक की अवधि में सम्पूर्ण भारतवर्ष में ‘‘मीडियेशन फॉर दि नेशन 3.0‘‘ का आयोजन किया गया है।
मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार मीडियेशन फॉर दि नेशन 3.0 के सफल एवं सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु जिला न्यायायलय कोरबा व व्यवहार न्यायालय कोरबा, कटघोरा, पाली, करतला में राजीनामा योग्य सभी प्रकार के लंबित मामले एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में पक्षकारों की उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतु न्यायालयों द्वारा सूचना पत्र जारी किया जा रहा है तथा समस्त आमजन से अपील की गई है कि न्यायालय में लंबित प्रकरणों को मध्यस्थता के माध्यम से निराकृत किये जाने हेतु संबंधित न्यायालय या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा या तालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा, पाली, करतला में 07759228939, 07815250833, 07759279833 पर संपर्क कर सकते है।
