नवापारा बस्ती में घुसे लोनर हाथी को निगरानी दल ने खदेड़ा, ग्रामीणों में राहत

कोरबा 24 अगस्त। वन मंडल कटघोरा के केंदई रेंज में लोनर हाथी का आतंक लगातार जारी है। बीती रात लोनर हाथी रेंज के चोटिया गांव की नवापारा बस्ती में घुस कर एक ग्रामीण के घर को तोडने का प्रयास किया।

लोनर के बस्ती में आने की जानकारी लगते ही निगरानी दल तुरंत मौके पर पहुंचा और गाड़ी का सायरन बजाकर लोनर को खदेड़ा जिस पर लोनर हाथी ने जंगल का रूख किया।हाथी को जंगल जाने पर ग्रामीणों खासकर उस ग्रामीण ने राहत की संास ली जिनके घर के पास लानर पहुंच गया था और उसे तोडने का प्रयास कर रहा था। निगरानी दल की त्वरित कार्रवाई से लोनर हाथी बस्ती में नुकसान नही पहुंचा सका।

ज्ञात रहे यह वही लोनर हाथी है जो एक दिन पूर्व नेशनल हाईवे पर पहुंच गया था। लोनर हाथी के हाईवे पर पहुंचे से आवागमन थम गया। और वाहनों की लम्बी कतार एनएचके दोनों ओर लग गई थी। इसके अलावा लोनर क्षेत्र में लगातार उत्पात मचा कर ग्रामीणों के नाक मेें दम कर रखा हे। उधर पसान रेेंज में बड़ी संख्या में हाथी विचरण कर रहे है। इन हाथियों द्वारा भी खेतों में पहुंचकर वहां गले फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

हालाकि वन विभाग द्वारा हाथियों की निगरानी ड्रोन कैमरे तथा मैदानी अमले द्वारा की जा रही है। बावजूद इसके गांव व वहां के खेतो में हाथी पहुंच जा रहे है। और उत्पात मचा रहे है। इधर कोरबा वनमंडल के करतला रेंज मेें 15 हाथीपहाड़ गांव में विचरण रत है। जिनकी निगरानी ड्रोन कैमरे के जरिए वन विभाग द्वारा की रही है।

Spread the word