नशे से दूर रहें तो स्वस्थ रहेगा यकृतः डॉ.नागेन्द्र

कोरबा 23 अगस्त। आयुष मेडिकल एसोसिएशन के चिकित्सकों का सम्मेलन होटल श्रीगणेश इन में हुआ। हिमालया फार्मा जेंड्रा डिवीजन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में सम्मेलन में यकृत रोग पर चर्चा हुईं। शुभारंभ सभी चिकित्सकों द्वारा आयुर्वेद प्रवर्तक धनवन्तरी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर एवं उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत पूजन अर्चन कर किया।
सम्मेलन के शुभारंभ में यकृत रोग पर विमर्श करते हुए इससे जुड़े कारण एवं निदान पर विस्तार से हिमालया फार्मा के साइंटिफिक सर्विसेस के मैनेजर डॉ.अंकित तिवारी ने रोशनी डाली। आयुष चिकित्सकों के साथ मिलकर अंचल में यकृत संबंधी रोगों पर वृहद निशुल्क जांच परामर्श एवं उपचार कैम्प कर के इस विषय मे जनजागरण करने की बात कही। आयुष मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने लिवर संबंधित रोगों का मुख्य कारण सभी तरह के नशीले द्रव्य को बताया उसमे भी विशेष रूप से अल्कोहल के सेवन को लिवर के लिये सबसे ज्यादा नुकसानदायक बताया। सभी चिकित्सकों को नशे से दूर रहने की सलाह दी। चिकित्सकों को भी अपने मरीजों को लिवर संबंधी रोगों से बचाव हेतु नशे से दूर रहने हेतु निरंतर जागरूक करने को कहा।
सम्मेलन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संरक्षक डॉ.उदयशर्मा, डॉ.जे. पी. चंद्रा, डॉ.अतुल धाबू, डॉ.प्रदीप देवांगन, सचिव डॉ.राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ.संजय वैष्णव, कार्यकारिणी सदस्य डॉ.उपमा नायक, डॉ.हेमंत पटेल, डॉ. अरविन्द साहू, डॉ.सुरेन्द्र मिश्रा, डॉ.अमित मिश्रा, डॉ.प्रियदर्शनी मिश्रा, डॉ.हीतेश गभेल, डॉ.अक्षय कश्यप, डॉ.सागीर खान, डॉ.योगेश साहू, डॉ.अजय निर्मलकर, डॉ.जितेंद्र नारायण शर्मा, डॉ.ललित साहु. डॉ.प्रदीप कश्यप एवं डॉ.अश्विनी आर्य के अलावा हिमालया फार्मा बेंगलुरु के साइन्टीफिक सर्विसेस मैनेजर डॉ.अंकित तिवारी, रीजनल मैनेजर रमेश गुप्ता फार्मा सेल्स ऑफिसर कमल धारिया तथा आयुष मेडिकल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी, जिले के बी.ए.एम.एस. चिकित्सक विशेष रूप से उपस्थित थे।
