कोरबा 23 अगस्त। सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल विद्युत नगर दर्री में बोर्ड कक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। भारत के स्वाधीनता पर्व पर यह आयोजन किया गया।

कक्षा पंचम में कृतिका कुलदीप ने प्रथम तथा नेहाली साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा अष्टम में दिव्या जाल प्रथम और यामिनी बरेठ द्वितीय स्थान पर रहीं। कक्षा दशम में खुशी श्रीवास ने प्रथम तथा गगनदीप साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा द्वादश में माही ने प्रथम और सविता ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की गई।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करते हुए आगे बढने के लिए प्रेरित किया। समारोह का आयोजन विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुषमा बारस्कर के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संचालन श्रवण कुमार गुप्ता एवं सुश्री आरजू सहिस ने किया। दोनों ने कार्यक्रम के विभिन्न चरणों को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाते हुए समारोह को गरिमापूर्ण रूप प्रदान किया।

Spread the word