September 11, 2026
News

श्रमिक एवं कांग्रेस नेता गोपाल यादव ने अपने 95 साथियों के साथ किया एचएमएस कोयला मजदूर सभा प्रवेश

कोरबा 20 अगस्त। गेवरा एरिया के श्रमिक नेता गोपाल यादव ने लगभग अपने 95 साथियों के साथ एचएमएस कोयला मजदूर सभा की नीतियों से प्रभावित होकर कोरबा संभागीय प्रभारी केदारनाथ अग्रवाल की उपस्थिति में प्रवेश कर सदस्यता ली।

ज्ञात हो कि गेवरा में रेशम लाल यादव की टीम मजदूर पंचायत सभा में जाने से गेवरा क्षेत्र में नाथू लाल पांडे जी के द्वारा नए टीम का गठन किया जा रहा है जिसके तहत चुने हुए नेतृत्व को कोयला मजदूर सभा का पदाधिकारी बनाया जाना निश्चित है ताकि संगठन का विकास पूर्व की तरह सफल नेतृत्व में कर्मचारी हित में कार्य कर सके इस दृष्टि से गोपाल यादव चूंकि ग्रामीण क्षेत्र में अच्छा प्रभाव रखते हैं तथा भू-स्थापितो के लिए काफी लंबे संघर्ष के कारण इस क्षेत्र का जाना पहचाना नाम है तथा भू-स्थापित कर्मियों में अच्छा खासा पकड़ है तथा भू स्थापित कर्मियों के बीच उनकी काफी अच्छी पकड़ है इस दृष्टि से गोपाल यादव का कोयला मजदूर सभा में शामिल होना निश्चित रूप से संगठन को मजबूती प्रदान आने वाले समय में सदस्यता सत्यापन भी है अतः यह समय काफी संघर्ष भरा रहने वाला है बिखरे हुए लोगों को एकजुट करना एक चौलेंज भरा कार्य के रूप में देखा जा रहा है ताकि पुराने सदस्य यथावत रहे और श्री यादव के आने पर कुछ नए सदस्य भी कोयला मजदूर सभा में जोड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

कोयला मजदूर सभा गेवरा क्षेत्र में गोपाल यादव के साथ प्रवेश करने वालों में एटक एवं इंटक तथा बी एम एस छोड़ कर आए सदस्य प्रमुख रूप से नंदकिशोर विजय राजवाड़े दुबराज सिंह गिरीश शुक्ला ब्रिजेश पांडे आकाश कुमार गुप्ता नागेश्वर साहू विजय राजवाड़े पीतांबर सिंह छेदी लाल शिलाकर श्याम दास मदन सिंह कंवर कृपाल सिंह कंवर रवि शंकर बिजवाड़ सतेश्वर सिंह प्रेमलाल जायसवाल दिनेश जायसवाल सुरेश सिंह प्रमोद कुमार राठौर ओम प्रकाश यादव भीम केवट चौतराम साहू भारत साहू बनवारी लाल देवांगन लोकनाथ नाग के के सिंह भुवनेश्वर प्रसाद रामकुमार राठौर अमित कुमार भानु सिंह धनंजय साहू संतोष कुमार यादव सहित लगभग 95 लोग शामिल हुए।