निहारिका टाकिज से घंटाघर मुख्य मार्ग पर किया गया वृक्षारोपण

( आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के साथ ही निगम के अधिकारियों व एमपीनगर के रहवासियों ने किया पौधों का रोपण )
कोरबा 29 जुलाई 2026 – ’’ एक पेड़ माॅं के नाम ’’ अभियान अंतर्गत आज कोरबा के निहारिका टाकिज से घंटाघर मुख्य मार्ग पर वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के साथ ही निगम के अधिकारी कर्मचारियों व महाराणा प्रताप नगर कालोनी के रहवासियों ने अपनी सहभागिता देते हुये पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प को गति दी।

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा के संकल्प के साथ विगत 18 जुलाई से ’’ एक पेड़ माॅं के नाम ’’ अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण का कार्य संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आज कोरबा के निहारिका टाकिज से घंटाघर तक के मुख्य मार्ग में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने इस मौके पर पौधे का रोपण किया, साथ ही निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त नीरज कौशिक, अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, नागरिकगण संजय सिंह, सुभाष भादे, राजीव राय, सच्चिदानंद, भुनेश्वर तिवारी, प्रदीप सोनी सहित अन्य नागरिकगणों ने पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण के संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
