ओजोन न्यूरो सेंटर ने रक्तदाताओं का किया सम्मान

कोरबा 27 जुलाई। रजगामार रोड स्थित ओजोन न्यूरो सेंटर में आषाढ़ शुक्ल द्वादशी के उपलक्ष में रक्तदान कैंप आयोजित हुआ। केंद्र के द्वारा रक्तदाताओं का सम्मान करने के साथ कहा गया कि हर अच्छी कार्यों का मूल्यांकन होना चाहिए। रिसदी क्षेत्र में स्थित ओजोन न्यूरो सेंटर में हुए आयोजन के अंतर्गत सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों ने मानवता के लिए रक्तदान किया। ओजोन न्यूरो सेंटर के संचालक डॉक्टर प्रदीप त्रिपाठी और उनकी टीम ने इस अवसर पर पहुंचे कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
पूर्वांचल विकास समिति के संयोजक अशोक तिवारी ने रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि हम सबको मिलकर प्रत्येक क्षेत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करना चाहिए। संरक्षक कमलेश यादव और अध्यक्ष आरए पांडेय ने सबसे आग्रह किया कि वह रक्तदान कर जरूरतमंद की जिंदगी बचाने के कार्य में शामिल हो। ओजोन न्यूरो सेंटर के संचालक डॉक्टर प्रदीप त्रिपाठी ने अस्पताल में मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सदस्यों ने रक्तदान कर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया। आगे और भी इस तरह से कार्यक्रम करने का संकल्प दोहराया गया।
