मड़ई क्षेत्र में लोनर हाथी का आतंक, फिर ढहाया एक ग्रामीण के मकान को

कोरबा 24 जुलाई। वनमंडल कटघोरा के एतमानगर रेंज में वन विभाग द्वारा हाथियों की रोकथाम के लिए कई प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पा रही है। बीती रात लोनर हार्थी ने मड़ई सर्किल के बंजारी गांव में फिर उत्पात मचाते हुए एक ग्रामीण के मकान को ढहा दिया।

जिस समय ग्रामीण अपने घर में गहरी नींद में सो रहा था। उसी समय लोनर हाथी वहां पहुंचा और उसके घर को निशाना बनाते हुए एक हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया। घर की दीवार गिरने तथा हाथी की चिघाड़ सुनकर घर मालिक बुधराम पिता घासराम की नींद टूटी और वह अपने परिवार के साथ किसी तरह भागकर जान बचाई और वन विभाग को सूचित किया। ग्रामीण सूचना पर हाथी ड्यूटी में तैनात वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारिी तत्का ल मौके पर पुंचे और उत्पाती हाथी को खदेडने की कार्रवाई की। वन अमला द्वारा खदेड़े जाने पर हाथी ने जंगल का रूख किया तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

कटघोरा वनमंडल में वर्तमान में 42 से अधिक हाथी जटगा, एतमानगर व केंद्रई रेंज मे विचरण कर रहे हैं। इनमें से एक लोनर हाथी अकेले धूम रहा है और एतमानगर रेंज अंतर्गत मड़ई क्षेत्र में पहुंच गया, अकेले होने के कारण लोनर उत्पाती हो गया है। वह कभी खेतों में पहुंच जाता है तो कभी बस्ती महुंचकर मकन को क्षतिग्रस्त कर देता है। इधर कोरबा वनमंडल के पसरखेत रेंज के कोल्गा जंगल में 10 तथा करतला रेंज के पहाडगांव में 22 हाथी विचरण कर रहे हैं। जिनकी गहन निगरानी विभाग द्वारा की जा रही है।

Spread the word