कोरबा विशेष-संक्षिप्त समाचार

468.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
कोरबा 22 जुलाई 2026/ कोरबा जिले में एक जून से 22 जुलाई तक कुल 468.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 476 मिलीमीटर, अजगरबहार 332.8, भैंसमा, 409, करतला 412.1, बरपाली 508.9, कटघोरा 479, दीपका 505.6, दर्री 580.9, पाली 510.2, हरदीबाजार 399.6, पोंड़ीउपरोड़ा 503.2, और पसान तहसील में 499.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
…………
आईटीआई पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई तक आमंत्रित
कोरबा 22 जुलाई 2026/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पोंड़ीउपरोड़ा जिला कोरबा में संचालित व्यवसाय- कोपा, आईओटी टेक्नीषियन (स्मार्ट एग्रीकल्चर) एवं आईओटी टेक्नीषियन (स्मार्ट हेल्थकेयर) में सत्र 2026-27 में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के विभागीय वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in में जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 है।
