अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 कर्मचारियों की मौत; 15 घायल

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद स्थित वस्त्राल इलाके में शनिवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके के बाद आग लग गई। हादसे में 8 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा रामोल से गतराड जाने वाले मार्ग पर महमूदपुरा टैलेंट के पास हुआ। धमाके की तेज आवाज सुनते ही पास स्थित रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 25 कर्मचारी काम कर रहे थे। धमाके के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय लोगों ने भी मदद की। कई घायलों को खटिया और अन्य साधनों से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच में जुट गई हैं।

Spread the word