हरित कोरबा के लिये ’’ रन फार ग्रीन ’’ का आयोजन जिला प्रशासन व निगम की सराहनीय पहल – महापौर

( पर्यावरण संरक्षण व हरित कोरबा के लिये ओपन थियेटर मैदान में जुटा शहर, 05 किलोमीटर की रन फार मैराथान द्वारा दिया गया कोरबा को हरीतिमायुक्त बनाने का संदेश )

कोरबा 18 जुलाई 2026 – महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने ’’ रन  फार ग्रीन ’’ आयोजन को संबोधित करते हुये आज कहा कि पर्यावरण संरक्षण, हरित कोरबा व अधिक से अधिक वृक्षारोपण हेतु लोगों केा प्रोत्साहित करने की दिशा में ’’ रन फार ग्रीन ’’ मैराथान का यह आयोजन जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा की सराहनीय पहल है। उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि हमारा भारत स्वच्छ भारत-हरित भारत- समृद्ध भारत बने, हमे खुशी है कि आज हम सब उनके इसी सपने को पूरा करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम केारबा के द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से ’’ एक पेड़ माॅ के नाम ’’ अभियान के अंतर्गत ’’ रन फार ग्रीन ’’ का आयोजन किया गया। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के मुख्य आतिथ्य में यह वृहद आयोजन केारबा के घंटाघर स्थित ओपन थियेटर मैदान में सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के रूप में निगम के सभापति श्री नूतन ंिसह ठाकुर के साथ-साथ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, वन मण्डलाधिकारी प्रेमलता यादव, आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, सहायक कलेक्टर तरूण किरण आदि के साथ निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षदगण विशेष रूप से उपस्थित थे। आयोजन के दौरान ’’ रन फार ग्रीन ’’ मैराथान आयोजित किया गया, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने हरी झण्डी दिखाकर मैराथान को रवाना किया, यह मैराथान घंटाघर से चलकर सुभाष चैक, शास्त्री चैक, तानसेन चैक, व्ही.आई.पी.मार्ग, जैन चैक, महाराणाप्रताप चैक होते हुये पुनः घंटाघर में समाप्त हुआ, जहाॅं पर मंचीय कार्यक्रम रखा गया था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि मैंने जब कोरबा में ज्वाइनिंग दी थी, तब यहाॅं के लोगों ने मुझे सुझाव दिया था कि हरित कोरबा के लिये प्रयास करने की आवश्यकता है, हमने इस दिशा में काम किया तथा इसी कड़ी में आज यह आयोजन रखा गया है, उन्होने कहा कि महापौर, आयुक्त व वनमण्डलाधिकारी के सहयोग से अगले 60 दिनांें तक कोरबा में सघन वृक्षारोपण किया जायेगा। उन्होने अपील करते हुये कहा कि कोरबावासी एक पेड़ माॅं के नाम पर जरूर लगायें, वन विभाग व नगर पालिक निगम केारबा की टीम अपना पूरा सहयोग करेगी।  आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने इस मौके पर अपने उद््बोधन में कहा कि ’’ रन फार ग्रीन ’’ के इस आयोजन में कोरबा के लोगों ने, विद्यालय की हमारी छात्र-छात्राओं ने आज बहुत अच्छी सहभागिता दी है, आज का दिन कोरबा के लिये ऐतिहासिक दिन होगा, उन्होेने आग्रह करते हुये कहा कि इसी उत्साह के साथ अगले 60 दिनों तक अपने घर, मोहल्ले एवं बस्ती में रिक्त पड़ी जमीन पर पौधे लगायें एवं उनका संरक्षण करें ताकि हरित कोरबा का संकल्प पूरा हो सके, वहीं भारतीय महिला फुटबाल की सदस्य एवं खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स में छत्तीसगढ़ विजेता टीम की कैप्टन किरण पिस्दा ने विद्यालयीन छात्र-छात्राओं व मैराथान के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुये कहा कि जब तक आप खुद से नहीं हारते, आपको कोई हरा नहीं सकता, अतः अपना आत्मविश्वास बनायें रखें, अच्छा सोंचे एवं अच्छा करें। उन्होने कहा कि ’’रन फार ग्रीन’’ का यह आयोजन एक सराहनीय आयोजन है, जिसके लिये मैं जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन को  बधाई देती हूॅं। आयोजन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता डाॅ.राजीव सिंह, मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, अशोक चावलानी, वार्ड पार्षद पंकज देवंागन, एमआईसी सदस्य धनकुमारी गर्ग, भानुमति जायसवाल, अजय गोंड़, सरोज शांडिल्य, ममता यादव, प्रीतिदिनेश शर्मा, चेतन सिंह मैत्री, रामकुमार साहू, राकेश वर्मा, प्रताप सिंह कंवर, सीमा कंवर, उपेन्द्र सिंह पटेल, रूबीदेवी सागर, युगल कैवर्त, एल्डरमेन दीपक यादव, मनोज अग्रवाल, ईश्वर साहू, वैशाली रत्नपारखी, रितेश साहू, डाॅ.राजेश राठौर आदि के साथ चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, वरिष्ठ नेत्री रूकमणी नायर, अर्चना सिंह ठाकुर, सुशील गर्ग आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

कलेक्टर, आयुक्त, जनप्रतिनिधियों व मीडियाजनों ने भी मैराथान में लिया भाग – ’’ रन फार ग्रीन मैराथान ’’ में विद्यालयीन छात्र-छात्राओं व आमनागरिकों के साथ-साथ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय सहित जनप्रतिधियों व मीडियाजनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों ने भी भाग लिया तथा दौड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण, हरित कोरबा व अधिकाधिक वृक्षारोपण का संदेश दिया।

किया गया वृक्षारोपण – इस मौके पर वृक्षारोपण का आयोजन भी किया गया था। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, वन मण्डलाधिकारी प्रेमलता यादव, आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, भारतीय महिला फुटबाल की सदस्य एवं खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स में छत्तीसगढ़ विजेता टीम की कैप्टन किरण पिस्दा सहित निगम के जनप्रतिनिधियों, मीडियाजनों एवं अन्य लोगों ने वृक्षारोपण किया।

बालिका वर्ग में नेहा एवं बालक वर्ग में मनीष कुमार रहे विजेता- ’’ रन फार ग्रीन मैराथान ’’ के इस 05 किलोमीटर दौड़ के आयोजन में बालिका वर्ग में नेहा साहू एवं बालक वर्ग में मनीष कुमार प्रथम पाकर विजेता रहे, जिन्हें 10-10 हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार बालिका वर्ग में कु.अनीता रूपदास द्वितीय, शीतल कौशल तृतीय स्थान पर रही, वहीं टाप-10 में क्रमशः गुंजा देवांगन, अदिती साहू, श्रीमती गोमती, रीनी केंवट, निशा सिदार, सोफिया किस्पोटा, पूनम नाग ने स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बालक वर्ग में अनुराग श्रीवास द्वितीय एवं निखिल बरेठ तृतीय स्थान पर रहे, वहीं टाप-10 में इन विजेताओं के साथ-साथ क्रमशः प्रदीप उमंेदसिंह, जूदेव पटेल, प्रिंस यादव, रामशंकर, अमन एक्का, अभिषेक साह, सोनू अमिया ने स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान के लिये 10 हजार रूपये, द्वितीय स्थान के लिये 05 हजार रूपये, तृतीय स्थान के लिये 03 हजार रूपये, सात्वांना पुरस्कार के रूप में 02 हजार रूपये तथा अन्य टाप-10 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

इनकी रही महत्वपूर्ण सहभागिता – इस वृहद आयोजन में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों, नगर पालिक निगम केारबा, वन विभाग, शिक्षा विभाग, एनटीपीसी, बालको, एसईसीएल आदि के साथ-साथ रोटरी क्लब कोरबा, चेम्बर आफ कामर्स कोरबा, जेसीआई कोरबा, लायंस क्लब कोरबा, माय भारत यूथ वालेटियर्स, एनसीसी कैडेट, स्काउट गाईड, एनएसएस,  न्यू एरा पब्लिक स्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, शा.उ.मा.विद्यालय, पीडब्ल्यूडी रामपुर, शा.उ.मा.वि.एनसीडीसी, सेंट जेवियर्स स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल,निर्मला स्कूल कोसाबाड़ी व रिसदी, सनराईज स्कूल, रानी लक्ष्मीबाई उ.मा.विद्यालय कोरबा, लिटिल लैम्प स्कूल, शा.कन्या उ.मा.विद्यालय साडा तथा स्वामी आत्मानंद स्कूल पम्प हाउस सहित अन्य संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों तथा आमनागरिकों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। 

Spread the word