चर्चित राज ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस को मिली सफलताः तीसरा आरोपी कर्नाटक बॉर्डर से गिरफ्तार

कोरबा 18 जुलाई। जिले के बहुचर्चित राज ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे तीसरे आरोपी को कर्नाटक बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच कोरबा लाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी की तलाश में पुलिस की विशेष टीम लगातार कई राज्यों में दबिश दे रही थी। लोकेशन मिलने के बाद उसे कर्नाटक बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया। इस हाई-प्रोफाइल लूटकांड में पहले ही दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। तीसरे आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस पूरे मामले से जुड़े अहम खुलासे की तैयारी में है।

Spread the word