छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दिया परामर्श, विहिप और बजरंग दल ने दिखाए सरोकार

कोरबा 15 जुलाई। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आयोजित ‘सेवा सप्ताह’ के उपलक्ष्य में आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोरबा में कक्षा छठवीं, सातवीं एवं आठवीं के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय निरूशुल्क स्वास्थ्य, वजन एवं ऊंचाई परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मानस नायक एवं उनकी माता श्रीमती नायक ने अपनी पूरी मेडिकल टीम के साथ उपस्थित होकर बच्चों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें उचित परामर्श व दवाइयाँ प्रदान कीं।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सर्वप्रथम भारत माता एवं राम सभा के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. मानस नायक, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती देव कुमारी शर्मा, विहिप के जिला मंत्री चेतन कुमार राठौर एवं जिला सह मंत्री राज नारायण गुप्ता मुख्य रूप से मंच पर उपस्थित रहे। उद्घाटन के पश्चात डॉ. मानस नायक और उनकी टीम द्वारा लगातार 5 घंटे तक स्कूल के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान बच्चों की ऊंचाई और वजन मापने के साथ-साथ उनके सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के समापन के पश्चात पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में अतिथियों और कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ ही शिविर में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने सहायक सामग्री दी गई। इस आयोजन में विहिप एवं बजरंग दल पदाधिकारी चेतन कुमार राठौर, जिला सह मंत्री राज नारायण गुप्ता, जिला संयोजक राणा मुखर्जी, गौ सेवक राज ठाकुर, बजरंग दल से रामकुमार पटेल एवं गगन मानिकपुरी, प्रधानाचार्या श्रीमती देवकुमारी शर्मा, शिक्षक मुकेश कुमार भारद्वाज, शिक्षिकाएं श्रीमती देविका राय, कंचन दास एवं हुलेश्वरी कर्ष उपस्थित थे।
