लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल एवं एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजित

कोरबा 13 जुलाई। शनिवार को एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल मड़वारानी परिसर में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल एवं एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती अशोका बाई कंवर (अध्यक्ष-जनपद पंचायत करतला) के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सरिता बाई कंवर (सरपंच-ग्राम पंचायत दमखांचा), विद्यालय की चेयरमेन श्रीमती खूशबू अग्रवाल, सचिव श्रीमती आरती अग्रवाल थी। कार्यक्रम का आयोजन पीएमजेएफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल द्वारा किया गया। सर्वप्रथम अतिथियो का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया। तत्पश्चात् अतिथियो ने मॉ सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया। इसके बाद अतिथियो एवं शिक्षको, गणमान्य नागरिको, छात्रो द्वारा विद्यालय परिसर एवं विद्यालय मार्ग में 500 फलदार एवं छायादार पौधे लगाये।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती अशोका बाई कंवर (अध्यक्ष-जनपद पंचायत करतला) ने क्लब एवं स्कूल के इस कार्य की प्रशंसा करते हुये कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं विकास से ही समाज एवं क्षेत्र का विकास संभव है। हमे अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती सरिता बाई कंवर (सरपंच-ग्राम पंचायत दमखांचा) ने कहा कि विद्यालय परिवार द्वारा प्रतिवर्ष वृहद स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस प्रकार के आयोजन से बच्चो में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संचार होता है। उद्बोधन पश्चात् क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल जी के द्वारा अतिथियो को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।उक्त कार्यक्रम में लायन मनोज गुप्ता जोन चेयरमेन सहित अन्य लायन सदस्य उपस्थित थे
