एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू, करैहापारा में रोपे गए पौधे

कोरबा 10 जुलाई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया है और भारत तथा विश्व भर में लोगों से वर्षा ऋतु में अपनी मां को श्रद्धांजलि स्वरूप एक पौधा लगाने का आह्वान किया है।

इसी कड़ी में जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत केंदई रेंज के मदनपुर सर्किल स्थित प्राथमिक शाला करैहापारा में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया और स्कूल प्रांगण में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया। साथ ही यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़ आवश्यक है। अत: अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। कार्यक्रम में सरपंच मनीता कंवर, शिवसागर पैकरा रोजगार सहायक, श्री यादव अध्यक्ष वन प्रबंधन समिति, शिक्षक फेकूराम कौशिक, राजकुमार हंसराज, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिता कंवर, सहायिका पुष्पादेवी यादव, विनय यादव, दवाला सिंह, जगदीश नेटी, सुकुल राम यादव, सीएफओ मंगल ङ्क्षसह नायक, संतोष यादव, महेश सिंह श्याम, लालजी पटेल, अमित कुजूर, बीएफओ ललित रजक, पवन कुमार बिंझवार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व स्कूली बच्चे व उनके अभिभावक उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने पौधे भी लगाए।

Spread the word