अंधेरे से जूझ रहा कटाईनार मुख्य मार्ग, कब ठीक कराई जाएगी स्ट्रीट लाइट

कोरबा 05 जुलाई। घुड़देवा बाजार मोड़ से चटाईनार-कटाईनार मुख्य मार्ग होते हुए गजरा स्थित एसईसीएल ट्रांसफॉर्मर तक लगी स्ट्रीट लाइटें अक्सर खराब रहने से क्षेत्रवासियों को रात के समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे के कारण सडक दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों की आशंका भी बनी रहती है।

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका परिषद के पार्षद अश्विनी मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया है। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र सौंपकर पूरे मार्ग की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि बार-बार होने वाली खराबी से लोगों को राहत मिल सके।

इसके साथ ही पार्षद ने कटाईनार मुख्य चौक से ठाकुर देव स्थल तक नए विद्युत पोल लगाकर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने की भी मांग की है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से ग्रामीणों, राहगीरों और वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पार्षद अश्विनी मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

Spread the word