भाजयुमो मंडल दीपका की कामकाजी बैठक संपन्न

कोरबा 04 जुलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल दीपका की कामकाजी बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में ‘वन बूथ-10 यूथ’ अभियान एवं भारतीय जनता पार्टी के डीएलपी (ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के जिला उपाध्यक्ष एवं कटघोरा विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी सुजीत सिंह ने संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों को पूर्ण समर्पण, अनुशासन एवं सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के जिला उपाध्यक्ष एवं कटघोरा विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी सुजीत सिंह , नगर पालिका परिषद दीपका की उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू , भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति,मंडल उपाध्यक्ष एवं नव नियुक्त एल्डरमैन मनोज दुबे, भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्यम यादव, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, प्रकाश गोंडारे, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री गौकरण कंवर, रिपक कुमार, युवा मोर्चा मंत्री मोनू बंसल, नवीन चौरसिया, दीपक दुबे, रोहित यादव, विकास साहू, अज्जू शर्मा, मीडिया प्रभारी खालिद खान, रजनीश विश्वकर्मा, दीप कश्यप, अविनाश सिंह ठाकुर, वीरेंद्र यादव, संजू विश्वास, राजेन्द्र साहू, सोनू जायसवाल, नीतेश शर्मा एवं मोर्चों के पदाधिकारी- कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
