कोरबा में नई पुलिस चौकियां खोलने की मांग, सांसद ज्योत्सना महंत ने उपमुख्यमंत्री लिखा पत्र

कोरबा 03 जुलाई। लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर नई पुलिस चौकियां खोलने की मांग की है।

सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि कोरबा जिले में चोरी, डकैती, हत्या, लूटपाट, आगजनी, डीजल चोरी और कोयला चोरी जैसी आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। ऐसे में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नए पुलिस चौकियों की स्थापना आवश्यक है। उन्होंने ग्राम छुरी, कोरबी (चतुरा), पिपरिया (पसान) तथा पाली-पोड़ी क्षेत्र में नई पुलिस चौकियों की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है।

सांसद ने पत्र की प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक तथा कोरबा पुलिस अधीक्षक को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित की।

Spread the word