तहसील कार्यालय में ACB की रेड, तहसीलदार का रीडर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

कोंडागांव। फरसगांव तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि ग्राम पाटला निवासी बिसुलाल नेताम ने नामांतरण प्रकरण में पिता और बुआ का नाम दर्ज कराने के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत ACB से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Spread the word