तालाब में युवक को मृत समझ जुटी भीड़, पुलिस पहुंची तो अचानक उठ बैठा, नशे में मिला युवक

बालोद। जिले के गुण्डरदेही स्थित रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की सूचना से मंगलवार को हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक को पानी में निश्चल पड़ा देख मृत समझ लिया, लेकिन जब पुलिस उसे बाहर निकालने पहुंची तो वह अचानक उठकर बैठ गया। यह देखकर मौके पर मौजूद लोग और पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।
युवक की पहचान सूरज ठाकुर, पिता भोला ठाकुर, निवासी गुण्डरदेही के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह शराब के नशे में था। पुलिस ने युवक से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
