कृषकों को इंदिरा एरोबिक श्रेणी का धान बीज कराया उपलब्ध

राइस ग्राम योजना पर जिले में चल रहा काम
कोरबा 29 जून। भारत सरकार ने कृषक समुदाय को बेहतर अवसर देने और जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कई प्रकार की कोशिश तेज की है। एनएफएसएम योजना इसी का हिस्सा है। कोरबा जिला के पोड़ीकला पंचायत में कृषक वर्ग को योजना से लाभ देते हुए इंदिरा एरोबिक श्रेणी का धान बीज उपलब्ध कराया गया।
डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर देवेंद्र पाल सिंह कंवर ने बताया कि राइस ग्राम क्रॉपिंग पर कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत अच्छी श्रेणी के बीज हितग्राहियों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि मौजूदा दौर में खेती को लाभ का सौदा हम कैसे बना सकते हैं और इसके लिए किन-किन चीजों पर ध्यान देना जरूरी होगा। एग्रीकल्चर सेक्टर में टेक्निकल गाइडेंस को लेकर लगातार बात होती रही है और इसे क्रियान्वित करने पर विशेष फोकस किया गया है।
सरकार के निर्देश पर कोरबा जिले में इस प्रकार के कार्यों को विस्तारित करना जारी है। डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि राइस ग्राम क्रॉपिंग योजना के अंतर्गत पोड़ीकला केअतिरिक्त अनेक ग्रामों में कृषक वर्ग इस योजना से मिलने वाली सुविधाएं दी गई। इस अवसर पर कृषि विस्तार अधिकारियों के द्वारा कृषकों के सवालों का सम्यक जवाब दिया गया और उन्हें बताया गया कि पूरे खरीफ सीजन में किस प्रकार की सावधानी अपने आच्छादन क्षेत्र में रखी जानी है।
