कोरबा 28 जून 2026- हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम में मुख्य अभियंता श्री एचके. सिंह एवं संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रूक्मणी सिंह द्वारा राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। कोरबा पश्चिम स्थित विभागीय चिकित्सालय, काॅलोनी के शॉपिंग सेंटर सहित मोबाइल यूनिट के माध्यम से राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में कुल 191 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई।

इस मौके पर मुख्य अभियंता श्री एचके. सिंह ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि पल्स पोलियो उन्मूलन भारत सरकार का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है। इसमें सभी नागरिकों का सहयोग ही इसे सफल बनाएगा और 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक अवश्य दिलानी चाहिए। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री एमके. गुप्ता ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती अभिलाषा गुप्ता के साथ बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई। कार्यक्रम का समन्वय करते हुए अतिरिक्त मुख्य चिकित्साधिकारी  डाॅ. एमआर. स्नेही ने अभियान की अगुवाई की।

इस अभियान में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डाॅ. श्वेतांबरी महंता, डाॅ. रेणु कौशिक, डाॅ. प्रीति पूनम कुजूर, डाॅ. प्रवीण कुमार पटेल एवं चिकित्साधिकारी डाॅ. किशन निर्मलकर के साथ चिकित्सा विभाग की टीम का भरपूर सहयोग रहा।

Spread the word