मड़वा विद्युत संयंत्र के विभागीय अस्पताल में 82 बच्चों को पिलाई गई पल्स पोलियो की दवा

जांजगीर 28 जून 2026- अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा के विभागीय चिकित्सालय में रविवार को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई।

अभियान का शुभारंभ मुख्य अभियंता श्री एचएन. कोसरिया के हाथों बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों से आग्रह करते हुए कहा कि वे अपने सभी छोटे बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आरके. साहू ने बताया कि यहां पर 0 से 5 वर्ष तक के 82 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई है। कार्यक्रम में चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
