अपराधियों पर शिकंजा कसने पुलिस ने किया फ्लेग मार्च

कोरबा 26 जून। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा असामाजिक एवं अपराधिक तत्वों में पुलिस का भय कायम करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों पर व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने और अपराधियों को कड़ा संदेश देने का प्रयास किया गया कि जिले में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नीतीश ठाकुर ने किया। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक प्रतिभ चतुर्वेदी, डीएसपी डी.के. सिंह, सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी एम.बी. पटेल सीएसबी प्रभारी राजेश तिवारी, परमेश्वर राठौर, सहित जिले के विभिन्न थाना एवं शाखाओं के कुल 180 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाडने वाले, गुंडा-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्द्र का वातावरण बना रहे।

Spread the word