गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिवस पर कोरबा पावर लिमिटेड में विशाल रक्तदान शिविर, 581 यूनिट रक्त संग्रहित

कोरबा, 25 जून 2026। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिवस के अवसर पर कोरबा पावर लिमिटेड (केपीएल) में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
बिलासा ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 581 यूनिट रक्तदान किया। साथ ही 1000 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में 700 से अधिक लोगों की सहभागिता रही, जिसने इसे सामाजिक सेवा और जनकल्याण का एक प्रेरणादायक आयोजन बना दिया।

