नीलकंठ में हाजिरी को लेकर दो पक्ष भिड़े, अपराध दर्ज

कोरबा 25 जून। एसईसीएल के कुसमुंडा एरिया में नीलकंठ की साईड पर हाजिरी को लेकर दो पक्षों में वाद विवाद के बाद मारपीट\ हो गई। धमकी का दौर भी चला। मामला पुलिस के पास पहुंचा। दोनों पक्षों के विरूद्ध बीएनएस की धाराओं में अपराध दर्ज किया गय।
पहले मामले में 24 वर्षीय दीपक कंवर प्रार्थी है जो सोनपुरी निवासी है। नीलकंठ में चालक का काम करने वाले दीपक का कहना है कि पिछली रात 9.30 बजे वह काम पर गया था। कुछ विलम होने पर सुपरवाईजर से हाजिरी लगाने की बात की गई। उसी समय सचिन और रवि पटेल यहां पहुंचे और टाईमिंग को लेकर गाली-गलौच की। मारपीट करने से दाहिने पैर पर चोट आयी। देशु पटेल और टेशु महंत घटना के दौरान उपस्थित थे। कुसमुंडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से नीलकंठ के सुपरवाईजर सचिन पटेल का कहना है कि रात्रि 11 बजे दीपक कंवर, कृष्णा महंत और टेशु पटेल व अन्य लोग टीपर गाड़ी को रूकवा रहे थे। रविशंकर पटेल, भूषण पटेल, सुमित पटेल नीलकंठ फेश पहुंचे। गाड़ी रूकवाने की पूछताछ करने पर दीपक कंवर ने गाली गलौच की व हाथ मुक्के से मारपीट की गई। जिन लोगों ने बचाव किया वे भी यहां मार खाए। माइंस इंचार्ज को भी गाली गलौच की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों पर 115 -2, 296,3-5 बीएनएस के तहत अपराध कायम किया है।
