कोदवारी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गायबए संचालन का जिम्मा सहायिका पर

कोरबा 23 जून। एकीकृत महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत पसार्केट सेक्टर के कोस्रवारी का आंगनबाड़ी केंद्र सहायिका के भरोसे संचालित हो रहा है। पिछले दो सप्ताह से इस प्रकार की स्थिति हैण् स्थानीय लोग चाहते हैं कि अब यहां की पूरी जिम्मेदारी सहायिका को ही दिया जाना चाहिए।

विकासखंड कोरबा के अंतर्गत आने वाला यह आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम पंचायत बासीन का हिस्सा है। पसरखेत सेक्टर में इसे शामिल किया गया है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि जिस महिला को यहां पर कार्यकर्ता के रूप में काम करने का अवसर आईसीडीएस के द्वारा दिया गया थाए वह धरमजयगढ़ के रहने वाले अपने एक परिचित युवक के साथ चली गई है। कार्यकर्ता की अनुपस्थिति में आंगनबाड़ी केंद्र बखूबी चल रहा है और इसका संचालन सहायिका के द्वारा किया जा रहा है। नियमित रूप से बच्चों की उपस्थिति हो रही है और उन्हें सरकार की व्यवस्था के अंतर्गत सभी गतिविधियों से जोडकर लाभान्वित किया जा रहा है। दूसरी और इस बात को महसूस किया गया कि कार्यकर्ता के न होने पर भी आंगनवाड़ी के संचालन में किसी प्रकार की परेशानी है ही नहीं।

दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर अब इस मुद्दे ने जोर पकड़ लिया है कि कार्यकर्ता के बिना किसी को जानकारी दिए लंबे समय तक अनुपस्थित रहने के कारण गलत संदेश गया है। लोगों की चिंता इस बात को लेकर भी है कि इस वजह से यहां का माहौल प्रभावित हो सकता है। इसलिए लोगों ने औपचारिक रूप से यह सुनिश्चित कर लिया है कि वे भविष्य में इस केंद्र में कार्यकर्ता के तौर पर उक्त महिला को नहीं देखना चाहते। इस बारे में संबंधित अधिकारियों तक जानकारी भिजवाई जा रही है।

Spread the word