रोजगार को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसईसीएल से स्थायी नौकरी की मांग

कोरबा 22 जून। भिलाई बाजार क्षेत्र के ग्रामीणों ने रोजगार के अधिकार को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

एसईसीएल गेवरा परियोजना से प्रभावित परिवारों को स्थायी नौकरी में प्राथमिकता देने की मांग की गई। ग्रामीणों ने बाहरी लोगों द्वारा जमीन खरीदकर नौकरी लेने पर आपत्ति जताई और चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

Spread the word