Big breaking: मुख्यमंत्री साय ने सभी मंत्रियों को तलब किया, भाजपा में मचा हड़कंप

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने केनीनेट के सभी मंत्रियों को मुख्यमंत्री निवास तलब किया है. इस खबर के आम होते ही भाजपा तबके में ह्ड़कंप मच गया है.

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने रात 9 बजे सभी मंत्रियों को सी एम हॉउस तलब किया था. लेकिन इन पंक्तियों के लिखें जाने तक केवल आठ मंत्री ही पहुंचे थे.

इस तरह मंत्रियों को तलब करने की वजह से ह्ड़कंप मचना स्वाभाविक इसलिए है क्योंकि पिछले कुछ समय से मंत्री मंडल में फेरबदल बदल की चर्चा चल रही है. कुछ मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाने और कुछ नए विधायकों को मंत्री बनाने की चर्चा ने इस घटनाक्रम को सनसनीखेज बना दिया है. हालांकि सी एम हॉउस से इस सम्बन्ध में अब तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है.

Spread the word