कोरबा विशेष-संक्षिप्त समाचार

मॉं सिंगारा सती बहुउद्देषीय सहकारी समिति उमरेली के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी
कोरबा 18 जून 2026/ मॉं सिंगारा सती बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित उमरेली पंजीयन क्रमांक 170 विकासखंड करतला जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
रिटर्निंग अधिकारी श्री दीपक सिंह कंवर द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 23 जून 2026 को सुबह 11.30 बजे से अपरांह 03.30 बजे तक समिति कार्यालय में लिया जायेगा। विशेष साधारण सम्मिलन में मतदान 01 जुलाई को सुबह 10 बजे से अपरांह 03 बजे तक सोसायटी कार्यालय में कराया जायेगा। मतदान समाप्ति के एक घंटे के बाद समिति कार्यालय में मतगणना की जायेगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया 06 जुलाई 2026 को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक समिति कार्यालय में संपन्न होगी। निर्वाचन कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए समिति के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।
…………..
अवैधानिक मत्स्याखेट की रोकथाम एवं जांच हेतु टीम गठित
कोरबा 18 जून 2026/मत्स्याखेट बंद ऋतु 16 जून से 15 अगस्त तक बांगो जलाशय में अवैधानिक मत्स्याखेट की रोकथाम एवं जांच हेतु 07 सदस्ययी टीम का गठन किया गया है।
मछली पालन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सहायक मत्स्य अधिकारी श्री फलेश्वर सिंह दल के प्रभारी रहेंगे तथा मत्स्य निरीक्षक श्री कमल किशोर सिंह तंवर, सुश्री ज्योति राज, सुश्री प्राची सिंह, श्री साइमन सान्डेय, श्री कासिम खान और श्री लकेश कुमार बंजारे को सदस्य नियुक्त किया गया है। गठित दल मत्स्याखेट बंद ऋतु में जलाशय में सर्चिंग एवं अवैधानिक मत्स्याखेट पाये जाने पर वैधानिक कार्रवाई करेगा।
…………….
कृषि स्थायी समिति की 19 जून को आयोजित बैठक स्थगित
कोरबा 18 जून 2026/ जिला पंचायत कोरबा की कृषि स्थायी समिति की बैठक 19 जून को आहूत की गई थी। अपरिहार्य कारणों से उक्त बैठक को स्थगित कर दी गई है। आगामी बैठक की सूचना पृथक से दी जायेगी।
…………..
रेडियोग्राफर पद पर नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति एवं अनंतिम मेरिट सूची जारी
कोरबा 18 जून 2026/ कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत रेडियोग्राफर के पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी कर दावा-आपत्ति 05 जून तक आमंत्रित किये गये थे।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार दावा-आपत्ति निराकरण पश्चात दावा-आपत्ति निराकरण सूची एवं अनंतिम मेरिट सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा जिले के शासकीय वेबसाइट में सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड कर दिया गया है। अनंतिम मेरिट सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीदवार सूक्ष्म अवलोकन कर दावा-आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा में 24 जून 2026 शाम 05 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेजों सहित प्रस्तुत कर सकते हैं।
……………
प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु परीक्षा परिणाम घोषित
कोरबा 18 जून 2026/ शिक्षण सत्र 2026-26 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु राज्य के सभी जिलों में विगत 10 जून को प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। प्राक्चयन परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए जिलेवार सूची विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग ने बताया कि परीक्षा परिणाम देखने हेतु विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट पर अपना रोल नंबर एवं मोबाइल नंबर प्रविष्ट कर देख सकते हैं। काउंसिलिंग हेतु वेबसाइट पर पृथक से अपलोड की जायेगी।
………………
