जांजगीर जिले का प्रभारी बनाए गए चुलेश्वर राठौर, भाजपा किसान मोर्चा में खुशी की लहर

जांजगीर-चांपा/कटघोरा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रदेश सहसंयोजक एवं कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के जवाली मंडल प्रभारी चुलेश्वर राठौर को जांजगीर जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है।

चुलेश्वर राठौर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके उत्कृष्ट संगठनात्मक कौशल, समर्पण, कर्मठता एवं किसानों के हित में किए जा रहे निरंतर प्रयासों को देखते हुए सौंपी गई है। वे लंबे समय से पार्टी संगठन और किसान मोर्चा के माध्यम से किसानों की समस्याओं को उठाते रहे हैं और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में जांजगीर जिले में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा किसानों के हितों को नई दिशा और गति मिलेगी।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुलेश्वर राठौर का अनुभव और नेतृत्व क्षमता संगठन के लिए नई ऊर्जा का कार्य करेगी। वहीं राठौर ने भी पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे और किसानों के हित में कार्य करते रहेंगे।
संगठन के पदाधिकारियों ने ईश्वर से उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि वे संगठन एवं समाज सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
