16 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, युवक पर लगा प्रताड़ना का आरोप

कोरबा 14 जून। कोरबा जिले के बांकी मोंगरा क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक युवक लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था और घटना के दिन सार्वजनिक रूप से मारपीट की थी।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मोबाइल व अन्य साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है।

Spread the word