ठेका मजदूर महासभा का ऐतिहासिक आयोजन संपन्न

कोरबा 14 जून। राष्ट्रीय कॉलरी वर्कर्स फेडरेशन के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर भागवत प्रसाद दुबे के आह्वान पर गत शुक्रवार 12 जून को कुसमुंडा के महतारी अंगना (कबीर चौक) में ठेका मजदूर महासभा का ऐतिहासिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ इस महासभा में एसईसीएल और विभिन्न कोयला खदानों में कार्यरत भारी संख्या में ठेका श्रमिकों, मजदूर प्रतिनिधियों और श्रमिक संगठनों ने हिस्सा लेकर अपनी एकजुटता का शंखनाद किया।
महासभा के मंच पर प्रमुख अतिथि के रूप में प्रोफेसर भागवत प्रसाद दुबे मोहम्मद नासिर खान भावेन्द्र तिवारी क्च्य्यस् संगठन के अध्यक्ष सपुरन कुलदीप (गैर-राजनीतिक संगठन) के अतुल दास महंत उमा गोपाल गोंडवाना पार्टी से गणेश सिंह ऊईके और प्रखर समाजसेवी नेत्री अनुसुईया राठौर सहित कई श्रमिक नेता उपस्थित रहे मंच पर उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में ठेका मजदूरों की दयनीय स्थिति पर गहरा प्रकाश डाला वक्ताओं ने कहा कि कोयला खदानों की मुख्य और अनिवार्य गतिविधियों (ष्टशह्म्द्ग जैसे ड्रिलिंग ब्लास्टिंग डम्पर संचालन रूफ बोल्टिंग और कोयला उत्खनन में रात-दिन खटने वाले ठेका मजदूर ही इस उद्योग की असली रीढ़ हैं नेताओं ने आह्वान किया कि अब वक्त आ गया है जब सभी मजदूरों को एक मंच पर आकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष को और तेज करना होगा ।महासभा में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक कुसमुंडा घोषणा-पत्र जारी किया गया जिसमें स्थायी कार्य के लिए स्थायी रोजगार और समान कार्य समान वेतन समान सम्मान के सिद्धांतों को बुलंद किया गया घोषणा-पत्र में मांग की गई कि हर ठेका श्रमिक को नियुक्ति पत्र वेतन पर्ची रोजगार कार्ड सामाजिक सुरक्षा आवास और चिकित्सा सुविधा अनिवार्य रूप से मिलनी चाहिए।
महासभा को संबोधित करते हुए के प्रोफेसर भागवत प्रसाद दुबे ने एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा की घोषणा की उन्होंने बताया कि जून से अगस्त 2026 के बीच खदानों में कार्यरत सभी ठेका मजदूरों का एक विस्तृत डेटा (आंकड़े) इक्टठा किया जाएगा इसके पश्चात मजदूरों के हक में एक विशाल मांग पत्र सौंपने के लिए बिलासपुर स्थित एसईसीएल सीएमडी हेडक्वार्टर का ऐतिहासिक घेराव किया जाएगा। इस विशाल कार्यक्रम को जमीन पर सफल बनाने वाले स्थानीय मजदूर नेताओं अशोक पटेल गोविंदा सारथी विनोद सारथी संतोष चौहान ललित महिलांगे प्रकाश जयसवाल महावीर यादव छाल से अजय सिंह ठाकुर सहित अन्य कर्मठ कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत को मंच द्वारा साधुवाद दिया गया ।कार्यक्रम के समापन पर क्च्य्यस् संगठन के अध्यक्ष सपुरन कुलदीप ने सभी आगंतुक मजदूरों और मंचस्थ अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा मजदूरों के हक की यह तो सिर्फ शुरुआत है आगे इस लड़ाई को और पैना और तेज करने के लिए हम सबको अपनी कमर कसनी होगी।
