अमरीका ने ईरान में आईआरजीसी के ठिकानों को निशाना बनाया, मच गया हड़कंप, चौतरफा दिखी तबाही

तेहरान / वाशिंगटन। होर्मुज स्ट्रेट के पास अमरीकी अपाचे युद्धक हेलीकॉप्टर मार गिराने से नाराज अमरीका ने ईरान में होर्मुज स्ट्रेट के आसपास स्थित आईआरजीसी के ठिकानों को निशाना बनाया। इसके जवाब में ईरान ने तीन खाड़ी देशों में स्थित अमरीकी सैन्य अड्डों पर मिसाइल व ड्रोन हमले किए।
यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा यह कार्रवाई आनुपातिक प्रतिक्रिया थी। जिसमें केश्म द्वीप, बंदर अब्बास, सीरिक द्वीपक में आईआरजीसी के ठिकानों खासकर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, एयर डिफेंस सिस्टम, राडार, ड्रोन भंडारण सुविधा, मिसाइल लांचरों को निशाना बनाया गया।
“वहीं आईआरजीसी ने कहा कि उसने कुवैत, जॉर्डन और बहरीन में अमरीकी बेस और नेवी के पांचवें बेड़े के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया। हालांकि तीनों देशों ने अमरीकी ड्रोन और मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने का भी दावा किया है। आईआरजीसी ने सिरिक में पानी की सुविधा पर हमला करने का आरोप लगाया। इससे 20 हजार की आबादी के लिए जलसंकट खड़ा हो गया है।
आसमान से बरसी मिसाइलें
ईरान ने बताया कि उसने कुवैत, जॉर्डन और बहरीन में अमरीकी बेस और उसकी नौसेना के पांचवें बेड़े के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया।
अमरीकी ड्रोन को गिराया…
एक अमरीकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन भी मार गिराया गया। जबकि जॉर्डन के एयरबेस पर खड़े एफ-35 स्टील्थ विमान को नुकसान होने का दावा है। इसके अलावा यमन के पास अदन की खाड़ी में एक मालवाहक जहाज पर भी छोटी नाव पर सवार हथियारबंद लोगों ने हमला किया।
ईरान को चुकानी पड़ेगी कीमतः ट्रंप
ईरान से एक दो दिन में डील होने का दावा करने वाले अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान को फिर धमकी दी। उन्होंने कहा कि ईरान की सेना पूरी तरह बिखर चुकी है। ईरान सिर्फ बातें करता है, कार्रवाई नहीं उन्होंने समझौते में देर कर दी अब उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी।
अमरीकी हमले में 24 भारतीय शिप पर फंसे
ओमान के पास अमरीकी सेना ने टैंकर शिप पर हमला किया। इसमें सवार 28 कू मेंबर्स में 24 भारतीय हैं। दो लापता बताए जा रहे हैं। भारतीय दूतावास ने कहा कि वह लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है। यह टैंकर शिप पलाऊ के झंडे वाला है।
‘न युद्ध, न शांति स्थिति से बाहर निकलना होगा’
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा कि ईरान को न युद्ध, न शांति की लंबी स्थिति से बाहर निकलना होगा। सुप्रीम लीडर रहे अयातुल्ला खामेनेई ने स्थिति को सुलझाने के लिए संवाद जारी रखने को मंजूरी दी थी। युद्ध हित में नहीं है, लेकिन हम न आत्मसमर्पण करेंगे, न पीछे हटेंगे।
लेबनान में इजराइली हमले फिर शुरू
इजराइल ने लेबनान पर बुधवार को हमले किए। इनमें 6 की मौत हो गई। हिजबुल्लाह ने भी हमले किए। इजराइल ने टायर शहर में फिलिस्तीनी रिफ्यूजी कैंप को निशाना बनाया था।
