नाबालिग को अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल, 10 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 09 जून। जिले के बालको थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती को अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपियों द्वारा नाबालिग को अश्लील सामग्री दिखाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। मामले की शिकायत मिलते ही बालको थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई और सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
